विकास प्रदर्शनी में लगे 40 विभागों के स्टालों का सीडीओ नें किया शुभारम्भ

0
122

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को मेला रामनगरिया में फीता काटकर विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया| जिसमेवन, कृषि व पंचायती राज विभाग सहित 40 विभागों के स्टाल प्रदर्शनी में लगाए गए हैं। विभिन्य विभागों के 40 स्टाल  लगाये गये| जिसे देखकर सीडीओ गदगद दिखे|  इज्जत घर का नमूना देखनें वालों की संख्या अधिक रही|
फीता काटकर विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ करने के बाद सीडीओ के साथ अन्य अधिकारियों नें  सभी स्टालों का निरीक्षण किया। कृषि उपज बढ़ाने, फसलों में लगने वाले रोगों के लक्षण और उनके बचाव के उपायों की जानकारी दिए जाने की सराहना की। सीडीओ नें कहा कि मेला में विकास प्रदर्शनी का उद्देश्य मेला में आने वाले सभी व्यक्तियों को जनपद में चल रही सभी योजनाओं के सम्बंध में जानकारी उपलब्ध कराना है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० वंदना सिंह, जिला विकास अधिकारी दुर्गा दत्त शुक्ला, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]