विकास के नाम पर पूरी तरह पिछड़ी अमृतपुर विधानसभा

0
126

bjendr-singh-jduफर्रुखाबाद: जनता दल युनाईटेड के जिलाकार्यालय रखा तिराहे पर जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने कहा की अमृतपुर विधानसभा का विकास के नाम पर पूरी तरह पिछड़ी हुई है| यह चिंता का विषय है|

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि जेडीयू की सरकार बनने के बाद बिहार में भ्रष्टाचार, भयमुक्त, नशामुक्त समाज की स्थापना की गयी उसी आधार पर यूपी में यदि सरकार बनी तो विकास की गंगा बहेगी| पूर्व व वर्तमान में रहे जनप्रतिनिधियों ने समाज और क्षेत्र के विकास की जगह अपना विकास किया है| जिससे जनता आक्रोशित है| उन्होंने बताया कि उन्हें पार्टी ने अमृतपुर विधान सभा का प्रत्याशी घोषित किया है| पूरा जिला नशे की चपेट में है| बिहार में नीतीश सरकार ने नशामुक्त कर दिया| उन्होंने यूपी सरकार को भी प्रदेश नशा मुक्त करने की सलाह दी है| लेकिन अभी तक यूपी सरकार इस मामले पर गम्भीर नही दिख रही है|

ब्रजेन्द्र यादव ने कहा कि यदि सूबे में जेडीयू की सरकार बनती है तो प्रदेश को नशा मुक्त किया जायेगा| हरीश पाठक, धनीराम,साधना सिंह, हरेन्द्र सिंह गंगवार, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]