वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी को टक्कर देने बाली शालिनी यादव भाजपा में शामिल

0
176

डेस्क: भाजपा को कड़ी टक्कर देने का सपना देख रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है।वाराणसी से सपा प्रत्याशी के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने वाली शालिनी यादव भाजपा की हो गईं।साथ ही सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर पीयूष यादव ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।भारतीय राजनीति में अहम पहचान रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा के उपसभापति स्व. श्यामलाल यादव के परिवार ने सपा का दामन छोड़ दिया है। उनकी पुत्रवधु शालिनी यादव ने भाजपा की सदस्यता ली है।

[adrotate banner="3"]

मोदी के खिलाफ चुनाव में शालिनी दूसरे नंबर पर रहीं।पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष यादव पूर्वांचल के जानेमाने चिकित्सक भी हैं। भाजपा के राज्य मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक,काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के समक्ष सभी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ सभी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

[adrotate banner="2"]