वर्षो से फलफूल रहा था भ्रूणहत्या का कारोबार

0
143

फर्रुखाबाद: शहर की पास कालोनी आवास विकास में वर्षो से एक नर्स के द्वारा भ्रूणहत्या का कारोबार चल रहा था | जिसको पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने रंगे हाथो पकड़ लिया| मौके से मरीज व आरोपी आशा को पुलिस ने दबोच लिया| जबकि आरोपी नर्स फरार हो गयी | पुलिस उसकी तलाश कर रही है|जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार को सूचना मिली कि आवास विकास के साई नर्सिंग होम के पीछे सरजू देवी पत्नी सुखई लाल दिवाकर के के मकान में भ्रूणहत्या का कारोबार चल रहा है| शिकायत मिलने के बाद उन्होंने तत्काल प्रभारी सीएमओ चन्द्रशेखर, सीएम शिवबहादुर सिंह पटेल, सीओ आलोक कुमार व कोतवाल डीके सिंह को मौके पर भेजा| अफसरों को मौके पर थाना अमृतपुर के ग्राम नगलाहूसा निवासी आशा निमेश पत्नी रामरतन को मौके से पकड़ लिया| आशा ने बताया कि वह अमृतपुर के ही विवाहिता गुंजन को भर्ती पाया|
आशा ने बताया कि की वह लोहिया अस्पताल में गुजंन को उसकी माँ के साथ लेकर आयी थी| तभी वंहा नर्स का काम करने वाली कविता कुशवाह पत्नी रमन मिल गयी | उसने भ्रूणपात करा देने को कहा| जिस पर गुंजन का भ्रूणपात करा दिया गया| पुलिस को मौके से भ्रूणपात से सम्बन्धित दबाई व औजार बरामद हुये| पुलिस ने आशा निमेश व मकान मालिक महिला सरजू देवी को मौके हिरासत में ले लिया| सीएम व सीएमओ ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विभागीय और क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]