वर्षों बाद सुलझ सका होली की जगह को लेकर विवाद

0
100

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमसाबाद क्षेत्र के मोहल्ला जजपुरा में प्रति वर्ष होली रखने को लेकर स्थानीय निवासियों में विवाद की स्थिति बनी रहती थी। यह vijay guptaसिलसिला काफी वर्षों से चला आ रहा है। शुक्रवार को शमसाबाद के चेयरमैन विजय गुप्ता ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर लेखपाल व कानून गो से होली की जगह की नाप कराकर विवाद सुलझा दिया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

जजपुरा में होली की जगह पर यहीं के निवासी बबलू व अमरनाथ का कब्जा है। जिससे प्रति वर्ष होली रखने को लेकर मोहल्ले के लोगों का बबलू व अमरनाथ से विवाद होता रहता था। इस वर्ष भी होली रखने को लेकर काफी विवाद की स्थिति बनी हुई थी। होली की जगह का विवाद थाना शमसाबाद के अलावा चेयरमैन शमसाबाद को पता चला तो चेयरमैन विजय गुप्ता व थानाध्यक्ष शमसाबाद दिलेश सिंह ने जजपुरा पहुंचकर काननून गो रामगुलाम व लेखपाल से होली की जगह की नापजोख करायी। जिसके बाद बबलू व अमरनाथ की पाच डिसमिल जगह छोड़कर होली की जगह को सुरक्षित कर दिया गया। काफी वर्षों बाद होली की जगह का विवाद सुलट जाने पर पुलिस व अन्य लोगों ने राहत की सांस ली है।

[adrotate banner="2"]