शमसाबाद (फर्रुखाबाद): विकासखण्ड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम काशिमपुर तराई में दोपहर लगभग ढाई बजे चिंगारी से आग लग गयी। आग इस कदर बढ़ती चली
गयी कि तीन घरों की गृहस्थी जलाकर राख कर दी। काफी मसक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
भीषण आग में काशिमपुर तराई निवासी विष्णु के 15 हजार रुपये नगदी, तीन छप्पर, घरेलू सामान जलकर राख हो गये। वहीं रामरतन की 30 हजार नगदी व घरेलू सामान एवं वेदराम का घरेलू सामान व अनाज जलकर राख हो गया। तीनो घरों में खाने व पहनने तक को कुछ नहीं बचा। ग्रामीणों ने नलकूप चलाकर जैसे तैसे आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष शमसाबाद दिलेश सिंह भी मौके पर पहुचे।
[adrotate banner="2"]


