वर्तमान बिल सरकारी लोकपाल नहीं बल्कि जोकपाल: मुकेश

0
139

फर्रुखाबाद: शहर के ठंडी सड़क स्थित मुकेश राजपूत के आवास पर जनक्रांति पार्टी की बैठक में अन्ना का समर्थन व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने कोंदर सरकार के नकारात्मक रवैया पर जमकर प्रहार किये|

[adrotate banner="3"]

श्री राजपूत ने कहा कि सरकार द्वारा पारित वर्तमान सरकारी लोकपाल नहीं बल्कि जोकपाल है| उन्होंने कहा कि वर्तमान बिल संसद में पक्ष-विपक्ष दोनों की मिली भगत से पारित हुआ है| उन्होंने कहा कि वर्तमान देश के हालात बहुत चिंताजनक है| किन्द्र सरकार मामले को शांत कराने के बजाय अपनी सत्ता को संभालने में लगी है|

श्री राजपूत ने प्रदेश सरकार पर भी कड़े प्रहार किये| उन्होंने प्रदेश के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की स्थित इतनी दयनीय हो चुकी है कि महिलाओं के साथ ही नन्ही बच्चियां भी दरिंदो की हवस का शिकार हो रही है|

इस मौके पर मौजूद मोहन अग्रवाल ने भी सपा अव कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कल्याण सिंह के कार्यकाल के अलावा सभी मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार व घूंसखोरी बड़ी है| उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में इन सभी का सूफड़ा साफ़ हो जाएगा व कल्याण सिंह ही पुनः मुख्यमंत्री बनेगें|

[adrotate banner="2"]