वरुणगांधी के मुकदमों की वापसी के सवाल पर बल्लियों उछले सपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष

0
109

FARRUKHABAD : अल्पसंख्यक सभा जागरूकता मण्डलीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए जनपद के पीडब्लूडी गेस्टहाउस में पहुंचे सपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष हाजी रियाज अहमद पत्रकारों से बात करने के दौरान वरुणगांधी से मिलीभगत के आरोप पर भड़क गये। उन्होंने कहा कि वरुणगांधी के खिलाफ मुकदमों में हाईकोर्ट में अपील की गयी है। निचली अदालत का फैसला अंतिम फैसला नहीं है। यह सब बसपा व कांग्रेस की बदनाम करने की साजिश है।

[adrotate banner="3"]

haji riyaj ahamad mantri sapa[bannergarden id=”8″]

विदित हो कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान हाजी रियाज अहमद पर पीलीभीत के सांसद वरुणगांधी को जितवाने की भी चर्चायें गरम रहीं थीं। जिसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में सांसद वरुणगांधी के भी अहसान चुकता कर देने की खबरें समाचार पत्रों में खूब प्रकाशित हुईं। जिसके ऐवज में हाजी श्री अहमद पर वरुणगांधी के खिलाफ दर्जनों मुकदमें वापस करवाने के भी आरोप लगते रहे। लेकिन जब मामला ज्यादा प्रकाश में आ गया तो मुख्यमंत्री की सलाह पर वरुणगांधी के खिलाफ मुकदमों में अपील करवा दी गयी थी। तभी से हाजी रियाज अहमद व वरुणगांधी के मिले होने की चर्चायें गरम रहीं।

शनिवार को अल्पसंख्यक सभा को संबोधित करने के लिए जनपद में आये सपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष हाजी रियाज अहमद से पीडब्लूडी गेस्टहाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान पूछा गया कि वरुणगांधी के खिलाफ मुकदमें सपा शासनकाल में वापस हुए, इसके साथ ही अन्य गवाह तो मुकर गये, लेकिन सरकारी कर्मचारी कैसे मुकर गये। जिनके खिलाफ कोई कार्यवाही भी नहीं की गयी। जिस पर हाजी रियाज अहमद बल्लियों उछल गये। उन्होंने कहा कि वरुणगांधी के खिलाफ मुकदमों में हाईकोर्ट में अपील की गयी है। निचली अदालत का फैसला अंतिम फैसला नहीं होता। यह सब बसपा व कांग्रेस द्वारा बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। मुकदमें वापस करने के मामले में दोषी अधिकारियों को हटाया जा चुका है।

[bannergarden id=”8″]

पीडब्लूडी गेस्टहाउस में हाजी रियाज अहमद के सामने ही पार्टी पदाधिकारियों ने शहर में अनाधिकृत रूप से पटे होर्डिंगों के बारे में शिकायत की। जिसके बाद जैसे तैसे मामले को शांत किया जा सका। प्रदेश अध्यक्ष के सामने नगर में दो दो अल्पसंख्यक महानगर अध्यक्षों का मामला भी उठाया गया।

खादी ग्रामोउद्योग विभाग के मंत्री होने के नाते सपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष से पूछा गया कि उन्होंने खादी ग्रामोद्योग के लिए क्या किया है। जनपद में ग्रामोद्योग की सम्पत्ति नीलामी की कगार पर है। जिस पर मंत्री ने कहा कि सरकार खादी ग्रामोद्योग के उत्थान के लिए प्रयासरत है। खादी ग्रामोद्योग के उत्थान के लिए और अधिक काम किया जायेगा। पिछली बसपा सरकार ने प्रदेश के खादीग्रामोद्योगों को लूटने का काम किया है। सपा सरकार में विभाग को सींचने का काम किया जा रहा है। जल्द ही स्थिति ठीक हो जायेगी।

[adrotate banner="2"]