वन बूथ टेन यूथ के फार्मूले पर सपा हासिल करेगी जीत: प्रदीप

0
137

vijay singhbhidफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के द्वारा चल रहे विधान सभा सम्मेलन के चरण में शनिवार को सदर विधान सभा के बूथ कमेटी कार्यकर्ता सम्मेलन में सदर विधायक विजय सिंह ने आम जनता के लिये कहा कि विरोधी चाहे कुछ भी कहे लेकिन उन्होंने जनता की सेवा में कोई कमी नही छोड़ी और आजीवन जनता की सेवा करते रहेंगे| विजय सिंह ने कार्यकताओ को चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की|

[adrotate banner="3"]

शहर के कादरी गेट स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित किये गये सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पंहुचे| मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे राज्य कमेटी के सदस्य व जनपद के यूथ कमेटी प्रभारी प्रदीप दीक्षित ने कहा कि भीड़ देखकर लगता है कि कमेटी काफी मजबूत बनी है| उन्होंने कहा कि सपा का वन बूथ और टेन यूथ का फार्मूला ही चुनावी फतेह करायेगा| कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये नगर विधायक विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नेतृत्व में सपा दोबारा सत्ता में आ रही है| उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना उनकी प्राथमिकता में है|

जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने कहा कि आने वाले चुनाव में विजय सिंह ही सदर के विधायक पुन: बनेगे| जनता ने उन्हें चुनाव जिताने का मन बना लिया है| इस दौरान महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह गौर, जिला पंचायत सदस्य विजय गुप्ता, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, अविनाश सिंह(बिक्की), राजेश पाठक आदि मौजूद रहे|
कार्यकर्ताओ ने किया मंच पर कब्जा विजय सिंह नीचे बैठे
कार्यकर्ता सम्मेलन में पंहुचे पार्टी नेताओ ने मंच पर अपना कब्जा बरकरार कर लिया| जिसके बाद विजय सिंह भीड़ के साथ नीचे कुर्सियों पर बैठ गये | उन्होंने बताया कि मंच पर बैठने की बात नही है वह व्यवस्था देख रहे थे इसी कारण मंच से नीचे कुर्सी पर बैठे|

[adrotate banner="2"]