लड़की भगाने के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

0
126

FARRUKHABAD : पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने कादरीगेट क्षेत्र के पांच आरोपियों के खिलाफ लड़की भगाने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

FIRबिर्राबाग कादरीगेट निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की कि बिर्राबाग निवासी करुणाशंकर मिश्रा, रामू पुत्र किशन मिश्रा, सुनीता पत्नी गुड्डो अवस्थी, नन्हीं पत्नी सुरेश ने उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा दिया है। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी है। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक ने पांचो आरोपियों के खिलाफ लड़की भगाने के मामले में 363, 366 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।  इस सम्बंध में कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच करायी जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]