जाम लगा रहे एबीवीपी कार्यकर्ता पुलिस देखकर खिसके

0
106

FARRUKHABAD : मांगों को लेकर फतेहगढ़ क्षेत्र के डीएन डिग्री कालेज के सामने जाम लगाने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ता भारी मात्रा में पुलिस आते देख मौके से खिसक गये। काफी देर तक पुलिस मौके पर ही तैनात रही।

[adrotate banner="3"]

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक राजीव सिंह राठौर डीएन डीसी कैम्पस की कुछ समस्याओं को लेकर दुर्गानरायण डिग्री कालेज के सामने जाम लगाने का प्रयास करने लगे। तभी किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। पूरी तरह से जाम लग भी नहीं पाया था कि पुलिस का हूटर सुनते ही कार्यकर्ता दायें बायें खिसक गये। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह, फतेहगढ़ कोतवाल जगदीश तिवारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान शिशु दीक्षित, रूपेश दीक्षित, सत्यम दीक्षित, अमित दुबे, शिवा राजपूत, शशांक शेखर मिश्रा आदि ने जाम लगाने का प्रयास किया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]