लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को किया याद

0
127

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 15 दिसंबर को 71वीं पुण्ततिथि है। इस माैके पर बुधवार को सपा के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर  लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल  की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी|
सपा नेता महेंद्र कटियार नें कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत की तमाम रियासतों को जोड़कर एक अखंड भारत राष्ट्र का निर्माण कराया। युवाओं से उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। जिला महासचिव मंदीप यादव नें कहा कि सरदार पटेल हम सभी के लिए प्रेरणा के अद्वितीय स्त्रोत हैं। वह सच्चे अर्थों में भारत रत्न थे, जिन्होंने न सिर्फ आजादी में अहम भूमिका निभाई बल्कि उसके बाद देश को एक करने का भी बीड़ा उठाया। इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव यूनुस अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा,  बेचेलाल यादव, जिला सचिव अरविंद यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]