लो कल्लो बात:सपा कार्यालय के निकट फूंका सीएम का पुतला

0
134

AJIT MHAJN , RAJIV, SHASHANK copyफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास के निकट भाजयुओ के द्वारा फूंक दिया गया| जिससे सपा के खेमे में हलचल है|

[adrotate banner="3"]

UPPभारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजित महाजन के नेतृत्व में कार्यकर्ता सपा कार्यालय से चंद कदम कि दूरी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंक दिया| उनके खिलाफ जमकर नारेवाजी भी की गयी| कार्यकर्ताओ ने कहा जिस तरह सीएम ने साबन में कांबर ले जाने वाले लोगो के साथ डीजे ले जाने पर रोंक लगा दी है| वह उनकी मानसिकता को उजागर करती है| इससे पूरे प्रदेश का हिन्दू समाज आहात हुआ है| इस दौरान शशांक शेखर मिश्रा, राजीव राठौर आदि नेता मौजूद रहे|

मजे की बात तो यह भी है कि पुलिस आसपास घुमती रही और पुतला फूंक गया| पुतला फूंकने की सूचना पर कादरी गेट चौकी प्रभारी राजेश कुमार, पल्ला चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह, तिकोना चौकी प्रभारी श्रीकान्त यादव फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे लेकिन तब तक पुतला फूंक गया था|

[adrotate banner="2"]