लोहिया पार्क सुंदरीकरण को दस लाख का वजट पास

0
93

lohiya prtimaफर्रुखाबाद: आवास विकास स्थित राममनोहर लोहिया प्रतिमा के सुंदरीकरण के लिये दस लाख रूपये का वजट जिलाधिकारी ने स्वीकृत कर दिया है| जिसके सुन्दरीकरण का कार्य जल्द शुरू हो जायेगा|
पूर्व में जेएनआई ने कई बार लोहिया प्रतिमा की दुर्दशा पर समाचार प्रकाशित किये| जिसके बाद तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव व जिला प्रवक्ता मंदीप यादव के द्वारा प्रशासन को वजट बनाकर भेजा गया| जिस पर डीएम एनके एस चौहान ने लोहिया प्रतिमा के लिये दस लाख रुपये का वजट पास कर दिया| जिससे अब लोहिया प्रतिमा के सुन्दरीकरण का कार्य जल्द शुरू होने के आसार नजर आ रहे है| लोहिया पार्क में बाउंड्री बाल की रिपेयरिंग, फर्श की रिपेरिंग, प्रतिमा के पास चढने के लिये जीना आदि के निर्माण के साथ साथ पार्क के आस पास विधुतीकरण भी किया जायेगा|
जिला प्रवक्ता मंदीप यादव ने बताया की प्रतिमा सुन्दरीकरण का कार्य जल्द शुरू कराया जायेगा| इस सम्बन्ध में ईओ नगर पालिका को डीएम ने निर्देश दे दिये है| इसके साथ ही साथ महियाशी के पार्क के लिये भी कुछ वजट पास हुआ है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]