मंत्री शाहिद मंजूर की बेटी अदीबा की तलाश में गंगा पर पहरा

0
149

adibaलखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर की बेटी डॉ अदीबा की तलाश में सेना और पुलिस के गोताखोर आज भी दिनभर गंगा को खंगालते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

[adrotate banner="3"]

आज सुबह से ही मौसम ख़राब होने के चलते तलाश में लगे दल को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। दिनभर की कवायद के बाद शाम तक सारे गोताखोर खाली हाथ बहार निकल आए। सपा नेता आज़म खान, अतीक अहमद, सरफ़राज़ खान, आशु मालिक, उमर अली खान, चंद्रशेखर यादव एवम् सपा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विनोद बडथ्वाल मौके पर डाले हुए हैं। ऋषिकेश इन दिनों सपा का गढ़ बनता जा रहा है। बिजनौर में गंगा किनारे पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है।

[adrotate banner="2"]