लोहिया अस्पताल में हड़ताल- तीसरे दौर की वार्ता विफल- पुलिस और सीएमएस मुर्दाबाद के नारे

FARRUKHABAD NEWS HEALTH POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में चल रही डॉक्टर्स की हड़ताल समाप्त कराने के लिए तीसरे दौर का चक्र भी विफल हो गया| डॉक्टर्स ने ओपीडी के बाद इमरजेंसी सेवाए ठप्प करने की चेतावनी दी है| दूसरी तरफ शिक्षक संघ भी पीछे हटने को तैयार नहीं है| शिक्षक संघ की मांग है कि डॉ गौरव की गिरफ़्तारी हो और डॉक्टर्स की मांग है कि शिक्षक संघ के नेता अनिल सिंह की गिरफ़्तारी हो|
पुलिस की ओर से प्रस्ताव दिया गया कि अनिल सिंह की गिरफ्तारी के लिए 8 का दिन का समय दिया जाए|डॉक्टर्स इसे माने को तैयार नहीं हुए| सीएमएस ने प्रशासन की ओर से समझौता के लिए कहा तो डॉक्टर्स और अन्य स्वस्थ्य कर्मचारी भड़क गए और सीएम्एस और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए|
चिकित्सकों के साथ कई घंटे की वार्ता के बाद एसडीएम सदर अमित असेरी ने बताया की डॉ0 गौरव मिश्रा पर लिखाई गयी एक एफआईआर को खत्म कर दिया गया है|लेकिन अभी चिकित्सक आंदोलन खत्म करने को तैयार नही है| चिकित्सक व प्रधानाचार्य पर दर्ज मुकदमों की जाँच कर कार्यवाही की बात चल रही है|