लोहिया अस्पताल दवाई लेने जा रहे वृद्व की ट्रक से कुचल कर मौत

0
195

vradhFARRUKHABAD : पड़ोसी जनपद हरदोई के जरोली बिलग्राम निवासी 50 वर्षीय वृद्व रामकृपाल पुत्र प्यारेलाल की उस समय ट्रक से कुचलकर मौत हो गयी जब वह अपने बहनोई के साथ लोहिया अस्पताल दवाई लेने आ रहा था।

[adrotate banner="3"]

मृतक के बहनोई रामसेवक ने बताया कि रामfamilyकृपाल बीते 15 दिन से सरदर्द को लेकर काफी परेशान था। छुटपुट इलाज कराने से कोई फायदा नहीं हुआ तो मंगलवार को लोहिया अस्पताल दवाई लेने के लिए निकला। साथ में बहनोई रामसेवक भी थे। मसेनी चौराहे पर उतरने के बाद पैदल-पैदल रामकृपाल आवास विकास की तरफ आ रहा था। उसका एक हाथ उसके बहनोई रामसेवक पकड़े थे।

[bannergarden id=”8″]

तभी लोहिया अस्पताल के निकट आवास विकास मैदान के पास पीछे से आये ट्रक ने रामकृपाल को कुचल दिया। घायल को समाजवादी एम्बुलेंस के ईएमटी आशीष शर्मा ने चार बजकर 15 मिनट पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। दो घंटे बाद रामकृपाल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर मृतक का पुत्र अनिल कुमार व अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जायेगा।

[adrotate banner="2"]