लोहिया अस्पताल की बदहाल व्यवस्था देख भडके प्रमुख सचिव, कई पर कार्यवाही के निर्देश

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक सुविधाएँ

फर्रुखाबाद: सरकारे आयी और गयी, दौरे डीएम ने भी किये और सचिव ने भी लेकिन सुधार क्या हुआ और किस हद तक हुआ यह कौन नही जानता| सरकार बसपा व सपा की रही तब भी गरीब को दबा ठीक से नही मिल पाती थी| अब सरकार केंद्र से लेकर राज्य तक बीजेपी की है| सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा कर रही है| लेकिन सुधार किस हद तक हुआ यह अपनी आँखों से खुद सरकार में प्रमुख सचिव व जिले के प्रभारी अधिकारी ने खुद देख लिया| खस्ता हालत देख उन्होंने सीएमओ, सीएमएस व कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कई कर्मच़ारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश भी दिये|

योगी सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल गुरुवार को सुबह लोहिया अस्पताल आ पंहुचे| उन्होंने ओपीडी से प्रवेश किया और इमरजेंसी वार्ड में दाखिल हुये| जंहा उन्होंने आक्सीजन के साथ ही साथ सम्बन्धित उपकरण चेक किये| जिसके बाद वह एमर्जेसी वार्ड में गये और मरीजो से बातचीत कर हाल-चाल लिये| तभी उनकी नजर इमजेंसी में बने प्रमाण पत्र बनाने वाले काउन्टर पर पड़ी| जंहा सेकंप्यूटर आपरेटर सौरभ मिश्रा गायब थे| उन्होंने सीएमओ उमाकान्त पाण्डेय से सौरभ के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये|

प्रमुख सचिव महिला विभाग के लेवर रूम में पंहुचे| इसके बाद उन्होंने जेएसवाई के तरह मरीजो को धनराशि उपलब्ध नही हो पायी थी| जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की| महिला चिकित्सक पूनम शर्मा अस्पताल से गायब थी| उन्होंने सीएमएस अखिलेश पाण्डेय से फोन कर उन्हें बुलाया और नाराजगी व्यक्त की| महिला अस्पताल का दौरा करने के बाद वह ओपीडी की तरफ निकले टी रास्ते में महिला सीमा अपने पति हरीस्वरूप को खुद स्टेचर से लेकर जा रही थी| उन्होंने इस पर अफसरों की क्लास लगा दी| वह ओपीडी में फिजिशियन डॉ० अशोक के कक्ष में गये और उनसे पूंछतांछ की| जंहा मरीज सोनेलाल ने उनसे शिकायत कर कहा कि सर्जन जीपी सचान गायब मिलते है| तो प्रमुख सचिव ने उनके कक्ष में जाकर फटकार लगायी| दवा काउंटर पर दवा भी कम मिली|

प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्था बेहद खराब है| जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिये गये है| जो कर्मीयो की लापरवाही सामने आयी है उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश सीएमएस को दिये गये है| अगले निरिक्षण ने यदि कमियां नही सुधरी तो बड़ी कार्यवाही की जायेगी| इस दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, एसपी दया नंद मिश्रा, सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा, सूचना विभाग से सुरजीत कुमार आदि मौजूद रहे|