फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा के लोकसभा प्रत्याशी नबल किशोर शाक्य के समर्थन में इंडिया गठबन्धन के सहयोगी दलों नें साझा प्रेस वार्ता का आयोजन किया| सभी नें बीजेपी को जमकर कोसा | सपा नेताओं नें कहा कि बीजेपी ने लोगों को गुमराह किया| उसकी कथनी व करनी में अंतर है|
शहर के जसमई दरवाजा कायमगंज बाईपास पर स्थित सपा के चुनाव कार्यालय पर पंहुचे काग्रेस के प्रदेश सचिव व जनपद के प्रभारी अनूप वर्मा नें कहा कि बीजेपी की उल्टी गितनी शुरू हो गयी है| बीजेपी 200 का आंकड़ा भी नही पार कर पायेगी| इंडिया गठबंधन बीजेपी को हरानें का कार्य करेगा| सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाह नें कहा कि बीजेपी नें मंहगाई जनता को डी है| जिसका जबाब जनता देगी| सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव नें कहा कि जनता को बीजेपी सरकार ने कुछ भी नही दिया| जनपद में आये दो एक्सप्रेस भी जनप्रतिनिधि नही बचा सके, बाहर के लोग डकैती डालकर ले गये |
सपा प्रत्याशी डा. नबल किशोर शाक्य नें कहा कि यदि वह चुनाव जीतते हैं तो अपना मिलने वाला वेतन वह गरीब बच्चों पर खर्च करेंगे| जिले में आलू का कोई उद्योग नही है इस दिशा में भी कार्य किया जायेगा| कायमगंज चीनी मिल बदहाल है, कम्पिल मिल 23 साल से बंद पड़ी है| इस दिशा में काम किया जायेगा, जिससे किसानों को पूरा लाभ होगा| इस दौरान सपा प्रदेश सचिव मंदीप यादव, आप के जिल्ध्यक्ष नीरज शाक्य, सीपीआईएम के जिला महासचिव सुनील कटियार, जनअधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात शाक्य, सपा के जिला महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, मीडिया प्रभारी विवेक यादव, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव आदि रहे|
लोगों को गुमराह कर रही बीजेपी, कथनी व करनी में अंतर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



