लोकसभा चूनाव को बूथ मजबूत करें बीजेपी कार्यकर्ता

0
116

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को शहर के सेनापति स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा नगर पश्चिम मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक  नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे केंद्र सरकार के आठ सालों के विषय में विस्तार से बताकर आगामी 2024 के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढानें का प्रयास हुआ|
मंडल प्रभारी डॉ० सरस्वती वर्मा ने कहा 8 साल सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित बीजेपी की सरकार ने प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया। 1 जून से 14 जून तक प्रस्तावित बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत समस्त लाभार्थियों से संपर्क रखने के लिए कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे।  भाजपा शिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी ने कहा अंत्योदय ही भाजपा का लक्ष्य है| नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मोदी सरकार के 8 वर्षों में विकास और सुशासन को ही प्राथमिकता दी गयी। नगर अध्यक्ष विकास पांडेय ने कहा कार्यकर्ताओं के सामने नगर निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव का लक्ष्य है। इन चुनावों में भी भाजपा का परचम लहराएंगे इसके लिए कहा कार्यकर्ता घर- घर पहुंच जन संपर्क करें। संचालन नगर महामंत्री अनिल श्रीवास्तव ने किया था। दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अभिषेक त्रिवेदी,  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक एवं जिला मंत्री अभिषेक बाथम व  मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने भी विचार रखे|    श्वेता दुबे, राम नरेश शुक्ला, हाजी पुतन मियां, रामकिशन दीक्षित, रचना अग्निहोत्री, अमित शुक्ला, संजीव गुप्ता, मुकुल अग्निहोत्री आदि रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]