लोकसभा चुनाव के लिए सपा बैठक में फिट की गयीं गोटियां

0
112

sapaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गयी। जिसमें कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उनकी नब्ज टटोली।

[adrotate banner="3"]

आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गयी बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को बूथ कमेटी के पुनर्गठन में तेजी से लगने के साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान पार्टी के जिला महासचिव समीर यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उनके निर्देशों का पालन पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को करना है तभी आम जनता तक उनकी योजनायें हम पहुंचा पायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष मंदीप यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का साहित्य अवश्य पढ़ें। जिससे उन्हें प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बारीकी से जानकारी हो सके। जानकारी होने पर ही कार्यकर्ता जनमानस तक प्रदेश सरकार की बात पहुंचा सकेगा।

[bannergarden id=”8″]

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजीव शाक्य, डा0 जितेन्द्र प्रताप, संजेश कुमार, राजीव सिंह, रोहित कश्यप, अवनीश दीक्षित, राज वर्मा, सुकरमपाल आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]