लोकसभा चुनाव किसी भी समय : अखिलेश यादव

0
115

Akhilesh Yadav in Farrukhabad“लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कांग्रेसनीत केंद्र सरकार को पूरी तरह विफल बताया और कहा कि लोकसभा चुनाव किसी भी समय हो सकते हैं।

[adrotate banner="3"]

उप्र के चंदौली में शनिवार को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश ने कहा, “कांग्रेसनीत केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। वैसे तो लोकसभा चुनाव 2014 में निर्धारित है, लेकिन यह किसी भी समय हो सकता है। अगले तीन महीनों के अंदर भी और छह महीने के अंदर भी।”

[bannergarden id=”8″]
अखिलेश ने आगे कहा, “कांग्रेसनीत सरकार के शासनकाल में केवल महंगाई और भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा मिला। आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता कांग्रेस को उसके पापों की सजा देगी। सपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे, उन्हें एक-एक कर पूरे किए जा रहे हैं।”

[bannergarden id=”11]
पूर्ववर्ती बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि मायावती सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में जनता का पैसा विकास कार्यों के बजाय मूर्तियों, स्मारकों और पार्कों पर खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने उप्र की सत्ता में आने के बाद राज्य में विकास को गति दी है।

[adrotate banner="2"]