रिश्तेदार बताकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों लूटे

0
91

FARRUKHABAD : थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम सरफाबाद में रिश्तेदार बताकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला लाखों की लूट कर ली। गंभीर हालत में ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

लूट का शिकार हुए किशनपाल दीक्षित के अनुसार वह रोजाना की तरह रविवार को शाम घर के बाहर बैठकर मोबाइल से किसी से बातचीत कर रहे थे। तभी दो लोग उनके पास आये और खुद को दूर का ससुर बताकर कुर्सियों पर बैठ गये। किशनपाल ने तुरंत ही सत्कार में सरबत बनाने के लिए अपनी पत्नी को आवाज दी। जिस पर ठगों ने कहा कि वह बेटी के घर का पानी नहीं पीते। इतना कहकर साथी को कोल्डड्रिंक लाने को कहा। इतने में किशनपाल की पत्नी भी बाहर चबूतरे पर आकर रिश्ते के चाचा से बतियाने लगी। इतने में कोल्डड्रिंक की बोतल लेकर एक व्यक्ति आ गया। सभी ने कोल्डड्रिंक का जमकर लुत्फ उठाया। थोड़ी ही देर में किशनपाल, उसकी पत्नी व बेटा अचेत होकर लुढ़क गये। मौका पाकर लुटेरों ने घर में धाबा बोल दिया।

[bannergarden id=”11″]

घर में रखे नगदी, जेबरात व कीमती कपड़े लुटेरों ने लूट लिये और वहां से फरार हो गये। जब ग्रामीणों को अचेत अवस्था में किशनपाल पड़े मिले तो उन्होंने तत्काल सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। लेकिन अभी तक किसी भी लुटेरे व्यक्ति का पता नहीं किया जा सका।

[adrotate banner="2"]