लोकतंत्र पर कभी विश्वास नहीं करती सपा

0
626

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा अखिलेश के वयान के बाद सांसद मुकेश राजपूत के बचाव उतरी| बीजेपी नें सपा सुप्रीमों पर जमकर निशाना साधा| बीजेपी ने कहा कि अखिलेश का वयान उनकी ओझी मानसिकता का प्रतीक है|
भाजपा के जिला कार्यालय आवास विकास में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीजेपी जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें कहा कि जिस तरह से सपा के डा. नबल किशोर शाक्य चुनाव हारे समाजवादी पार्टी ठीक उसी तरह से 2027 का चुनाव हारेगी| सपा सुप्रीमो बीते लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी डा. नवल किशोर शाक्य को चुनाव हराने को लेकर सांसद मुकेश राजपूत पर विवादित बयान दे रहे हैं। यह उनकी ओझी मानसिकता का प्रतीक है| उन्होंने कहा कि सपा लोकतंत्र पर विश्वास कभी भी नहीं करती| जब भी सपा की सरकार में आती थी उस समय उत्तर प्रदेश का लोकतंत्र धूमिल होता है।
रूपेश गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा स्वामित्व योजना के तहत घरौनियों का डिजिटल वितरण हो रहा है| 27 दिसंबर को कार्यक्रम शुभारंभ किया जाएगा। जिसमे फर्रुखाबाद को शामिल किया गया है। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में होगा| जिसमे जनपद की 25 ग्राम पंचायतें भाग लेगीं| वहीं तहसील अमृतपुर व कायमगंज प्रत्येक तहसील में 10-10 ग्राम पंचायत शामिल होगी| जिले के में कुल 551 राजस्व ग्रामों में 93245 परिवार की घरौनी बनकर तैयार हैं| कुल 19,026 का वितरण हो गया है। कुल 74,219 का वितरण शुक्रवार 27 दिसंबर होगा। जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, फतेहचंद वर्मा, प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]