लेखपालो के ना पंहुचने से शिकायते लटकी

0
199

फर्रुखाबाद:(जहानगंज/कमालगंज) पुलिस अधीक्षक दया नंद मिश्रा ने समाधान दिवस में पंहुचकर फरियादियों की समस्या को सुना और उनके निस्तारण का प्रयास किया| लेकिन जहानगंज में लेखपालो के गायब रहने से फरियादियों को समस्या से निजात नही मिल सकी |
एसपी कमालगंज थाने के समाधान दिवस में पंहुचे जंहा उन्होंने लेखपालो और पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिये की वह वाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करे नही तो कार्यवाही की जायेगी| इसके साथ ही दिनारपुर निवासी हरदेवी पत्नी सुरेन्द्र व लज्जावती पत्नी किशन सिंह निवासी भोजपुर, श्यामदत्त निवासी माझगांव सहित 7 फरियादी अपनी भूमि सम्बन्धित शिकायते लेकर पंहुचे| सभी शिकायतों पर पुलिस वलेखपाल भेजे गये|
वही थाना जहानगंज में एसपी के पंहुचें पर केबल चार शिकायते आयी जिसमे सभी भूमि विवाद से सम्बन्धित थी| लेकिन लेखपाल मौके पर मौजूद ना होने से उनकी समस्या का निस्तरण नही हो सका | लेकिन एसपी ने सभी पर कार्यावाही करने के निर्देश दिये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]