लुटेरी महिलायें चेन लूटते पकड़ पुलिस को सौंपीं

0
104

फर्रुखाबाद: दिन दहाड़े फतेहगढ़ भरे बाजार में एक महिला से दो लुटेरी महिलाओं ने चेन लूट ली। इधर उधर मौजूद लोगों ने लुटेरी महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जहां से दोनो महिलाओं को महिला थाना के लिए ले जाया गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार भोलेपुर इंदिरानगर कालोनी निवासी महिला विष्णु प्यारी किसी काम से बाजार गयी हुई थी। तभी अचानक गांव पकड़िया पुलिस स्टेषन पुवाय,षाहजहांपुर निवासी दो महिलायें गुड़िया व रेखा कर्नलगंज चौकी के पास टेंपो से उतरीं और उन्होंने महिला विष्णुप्यारी के गले में पड़ी चेन तोड़ ली। जिस पर विष्णु प्यारी जोर जोर चिल्लाने लगी।

सरे बाजार महिला को लुटते देख वहां मौजूद लोग लुटेरी महिलाओं को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े और दोनो महिलाओं को पकड़कर कर्नलगंज चौकी पुलिस को सौंप दिया। कर्नलगंज चौकी पुलिस ने दोनो लुटेरी महिलाओं को बाद में कोतवाली फतेहगढ़ ले जाकर महिला थाना के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="2"]