फर्रुखाबाद: थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम मुजाहिदपुर निवासी 38 वर्षीय षिवाला तेल व्यापारी राकेष पुत्र रूपलाल की बाइक फिसलने से बीती रात मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मिली जानकारी के मुताबिक राकेश काफी वर्षों से षिवाला का तेल बेचने का व्यापार करता था। इसके लिए वह काफी दूर-दूर तक व्यापार के सिलसिले में जाया करता था। बीते दिन वह तेल बेचने के लिए पड़ोसी जनपद षाहजहांपुर के कस्बा मिर्जापुर से अपनी बाइक से वापस आ रहा था। बाइक के पीछे दनियापुर निवासी उसका दोस्त अरविंद भी बैठा था। परिजनों के मुताबिक राकेश ने पहले चिलसरा निवासी रामरतन के घर से 10 लीटर तेल उठाया और उसे लेकर अपने घर आ रहा था। तभी प्रहलादपुर के पास चिलसरा रोड पर शिवाला के पौधे सड़क पर पड़े थे। बारिश की बजह से बाइक शिवाला के पौधों पर चढ़ते ही फिसल गयी। जिससे राकेश बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में राकेश को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाइक फिसलने से शिवाला तेल व्यापारी की मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


