लुईस का विवादित वयान! अब पार्टी का कोई सचिव आए तो चप्पल उतारकर मारो….

0
129

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस सरकार के विदेश मंत्री रहे सलमान खुर्शीद का विवादित वयान सुर्ख़ियों में हैं| जिसमे वह कह रहीं है कि यदि अब कोई पार्टी का सचिव आये तो उसके चप्पल उतार कर मारों| इस वयान नें पार्टी के भीतर-भीतर चकचक शुरू कर दी है|
दरअसल पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद नें कायमगंज स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम किया | जिसमे उन्होनें अपनी पार्टी के महासचिव व सचिव के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है| उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने हम लोगों को बुलाया। पूछा कि आपके क्षेत्र में क्या हो रहा है। हमने (लुईस) कहा आप बुरा न मानें तो एक बात कहें। मैंने क्षेत्र की गणित बता दी और कहा कि बताइए जब दिल्ली से कोई सचिव या कोई महासचिव फर्रुखाबाद आकर कहे कि सलमान खुर्शीद कौन है, लुईस खुर्शीद कौन हैं, तो हमें इस पर आपत्ति है। इसके बाद मैंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगली बार कोई सचिव यह कहे तो पहले प्रेस को बुलाइए और प्रेस के सामने अपना चप्पल उतारकर मारो। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी अनूप वर्मा ने बताया की लुईस खुर्शीद नें कोई अमर्यादित भाषण नही दिया| वह बैठक में मौजूद थे| कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में एक हैं सलमान खुर्शीद और कोई सचिव उनके बारे में पूछे तो ताज्जुब की बात है|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]