लुइस के संदेश के बाद बढ़पुर चर्च की प्रार्थना में सलमा व अहमद

0
132

फर्रुखाबाद: सपा व कांग्रेस के संयुक्त समर्थन से नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में उतरीं सलमा अंसारी ने रविवार को पति अहमद अंसारी के साथ बढ़पु स्थित चर्च की प्रार्थना सभा में भाग लिया। सूत्रों के अनुसार शनिवार रात्रि अहमद अंसारी से मुलाकात के दौरान ही लुईस खुर्शीद ने मसीही समाज के अपने समर्थकों को सलमा के सहयोग के लिये इशारा कर दिया था।

[adrotate banner="3"]

सलमा बेगम और उनके पति हाजी अहमद अंसारी ने रविवार प्रात: बढ़पुर चर्च पहुंचकर प्रार्थना सभा में भाग लिया और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पादरी किशन मसीह से आशीर्वाद लिया। प्रार्थना समाप्त होने के बाद सलमा ने सभी से हाथ मिलकर “रिक्शा” चुनाव चिन्ह के लिए वोट मांगे। विदित है कि विगत रात्रि सलमान खुर्शीद व लुईस खुर्शीद ने समला बेगम के पति अहमद असांरी से भेंट कर उनको कांग्रेस समर्थन की बात कही थी। शहर के मसीही समाज में लुइस खुर्शी का अच्छा प्रभाव है। विधान सभा चुनाव के दौरान उनको यहां से अच्छे वाट मिले थे। शनिवार रात्रि ही लुईस ने मसीही समाज के अपने समर्थकों को सलमा के समर्थन का इशारा कर दिया था। इससे पहले अहमद असांरी ने सातनपुर और बिजधारपुर में वोट मांगे।

[adrotate banner="2"]