मोटरसाइकिल भिड़न्त में दो की मौत, एक घायल

0
106

जहानगंज (फर्रुखाबाद): थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बंथल शाहपुर के निकट बहोरिकपुर दो बाइकों की आमने सामने भिड़न्त में दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी व एक घायल हो गया। घायल युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज के लोधापुर, पनथरा निवासी विजय पुत्र रामनरेश अपनी मां को दवाई दिलवाने के लिए बजाज सीडी 100 बाइक संख्या यूपी 76एफ 6335 पर सवार होकर अपने गांव से बहोरिकपुर से मोहम्मदाबाद रोड पर जा रहे थे। तभी बंथल शाहपुर के निकट सामने से आ रहे बाइक संख्या डीएल एसएआर 4345 पर सवार जीशान पुत्र मुन्ने निवासी जहांगीरपुर से टकरा गया। आमने सामने की बाइक भिड़न्त में विजय व जीशान की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। फिर भी दोनो को उठाकर लोहिया अस्पताल तक लाया गया। लेकिन लोहिया अस्पताल में डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल हाशिम पुत्र सन्नू को लोहिया अस्पताल में भर्ती करावा दिया गया। भिड़न्त में दोनो की बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गयीं।

सूचना पर पहुंची जहानगंज थाना पुलिस ने दोनो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। दोनो युवकों के परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।

[adrotate banner="2"]