लापरवाही: तीन दिन से कोतवाली में बैठे आरोपी ने पी लिया जहर

0
134

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली कि हवालात में बीते तीन दिन से बंद प्रेम प्रसंग के आरोपी ने पुलिस सुरक्षा में जहर पी लिया| जिससे हडकंप मच गया| पुलिस ने उसे गम्भीर हालत में लोहिया में भर्ती कराया| जंहा उसका उपचार किया जा रहा है|

[adrotate banner="3"]

लगभग तीन दिन पूर्व पुलिस ने शिवम् को प्रेम प्रसंग में पकड़ा था| पहले वह हवालात में बंद रहा बीते दिन उसे हवालात से बाहर निकाल कर कार्यालय में बैठाया गया था| मंगलवार को मुंशी जितेन्द्र यादव शिवम को लेकर पेशाब कराने गया| तभी उसने जहर पी लिया | जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी | कुछ देर के बाद शिवम की माँ बिट्टी देवी कोतवाली पंहुची तो उन्हें जानकारी हुई| जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में ही हंगामा शुरू कर दिया|

आरोपी के जहर पी लेने की घटना पता चलते ही पुलिस के हाथ-पैर फूल गये| कोतवाल अपनी जीप से ही उसे ,लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा चिकित्सक डॉ० नीरज यादव ने उसका उपचार शुरू किया| लेकिन सबाल यह खड़ा हुआ कि क्या किसी आरोपी को तीन दिन तक कोतवाली में बैठाया जा सकता है और यदि वह सुरक्षा में था तो फिर उसने जहर कैसे पी लिया| कोतवाल का कहना है की मामले की जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]