लाठी डन्डों से पीटकर नगदी व बाइक लूटी

0
107

luteraFARRUKHABAD : सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहादुर नगला के निकट बाइक से अपने घर जा रहे दो लोगों को बदमाशों ने लाठी डन्डों से पीटकर मरणासन्न कर दिया और उनकी बाइक व नगदी लूटकर फरार हो गये। सूचना होने के बाद भी तकरीबन दो घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची।

[adrotate banner="3"]

घटना तकरीबन आठ बजे की है, जब पड़ोसी जनपद एटा के थाना नयागांव सराय अगहत निवासी सद्दाम मंसूरी पुत्र शकील अपनी बाइक पर सवार होकर फर्रुखाबाद से सराय मार्ग पर घर जा रहा था। पीछे मोहम्मदाबाद से ही उसका रिश्तेदार फरद के साथ जा रहा था। तभी कोतवाली क्षेत्र के बहादुर नगला गांव के निकट पहले से ही घात लगाये बैठे तीन अज्ञात बदमाशों ने चलती बाइक पर सद्दाम के लाठी मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर गया। पहले बदमाशों ने दोनो को जमकर पीटा और बाद में बाइक के साथ 20 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गये। मारपीट में सद्दाम की हालत ज्यादा नाजुक बतायी गयी है। घटना के तकरीबन दो घंटे बाद पुलिस पहुंची।

[bannergarden id=”8″]

इस सम्बंध में कोतवाल मोहम्मदाबाद रामसूरत सोनकर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के समय वह फतेहगढ़ में थे। घटना की जानकारी होने पर वह तुरंत घटना स्थल के लिए निकले। मामले के सम्बंध में जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]