लाइसेंसी बंदूक चोरी कांड का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

0
210

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) लाइसेंसी बंदूक, नकदी और जेवरात चोरी के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से नकदी और पीली धातु का एक आभूषण बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव कलां खेल निवासी शन्दू खान के घर 16 नवंबर 2025 को चोरी हुई थी। चोर घर से नकदी, जेवरात और लाइसेंसी बंदूक ले गए थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों की पहचान की थी। इनमें सुनील निवासी हुल्लापुर (शाहजहांपुर) और जयप्रकाश निवासी उस्मानपुर (कासगंज) को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तीसरे आरोपी कमलेश निवासी कूचा डोला थाना सांडी जनपद हरदोई को कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने सिनौली रोड से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1420 रुपये नकद और पीली धातु का एक आभूषण बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक घटना के अगले दिन ही घर के पास छोड़ दी गई थी। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]