‘राम’ की पहली परिवार परिचय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

0
253

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा फर्रुखाबाद इकाई की पहली परिवार परिचय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जिले में मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने तथा संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा उठाई जा रही जनसमस्याओं एवं उनके समाधान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। साथ ही ब्लॉक एवं नगर स्तर पर नए पदाधिकारियों के चयन और नियुक्ति को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अभिषेक दुबे ने कहा कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा जनपद फर्रुखाबाद में संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर लोगों के अधिकारों की आवाज बनने का काम करेगा। बैठक में जिला प्रभारी पंडित देवेश नारायण अवस्थी, जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष अरुण दुबे एडवोकेट, जिला विधिक प्रकोष्ठ प्रभारी विनय कुमार शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी जनमेजय द्विवेदी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अरुण मिश्रा, जिला प्रवक्ता डॉ. प्रवीण कुमार त्रिपाठी, शिवम बाजपेई एवं विष्णु दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों को गति देने के संकल्प के साथ हुआ।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]