लव जिहाद से बचने के लिए अपने संस्कार याद रखें बेटियां

0
249

9फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कथा वाचक ज्ञानेश महाराज नें कहा की हिन्दू समाज की बेटियों को लव जिहाद से बचने के लिए अपने संस्कार नहीं भूलना चाहिए l शहर के जोगराज स्ट्रीट स्थित एशियन कम्प्यूटर सेंटर पर आयोजित वार्ता में मथुरा से आये ज्ञानेश महाराज ने कहा कि अच्छाई और बुराई का संघर्ष हमेश से चल रहा हैl उन्होंने कहा कि दैत्य संस्कृति को अपनाने वाले कुछ क्षण तक खुश रह सकते हैं अंतत उसका विनाश निश्चित हैl उन्होने आज के समय कि बेटियों से कहा कि वह अपने संस्कार मजबूत करने जिससे वह भविष्य में लव जिहाद का शिकार नहीं होंगीl आज समाज को हर तरफ अपनी नजर रखनी है l उन्होंने कहा कि शिव महापुराण कोई उपायों व टोटकों का शास्त्र नहीं हैl उन्होने कहा कि कलयुग में केबल नाम का सहारा लेकर भव सागर पार किया जा सकता l गोविन्द अवस्थी, धीरेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र पाण्डेय, रमाकान्त तिवारी आदि रहे l

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]