लव के समर्थन में लवालव दिखी ब्राह्मण सभा

0
86

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने मसेनी चैराहा स्थित एक विद्यालय में संगठन की तरफ से बैठक का आयोजन किया। बैठक में पहुंचे ब्राह्मणों ने लोकसभा प्रत्याशी सचिन सिंह यादव लव को समर्थन देने का खुला ऐलान कर दिया।

[adrotate banner="3"]

sapa sanjeev mishra[bannergarden id=”8″]
सपा ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा अभी चंद दिनों पहले ही इस पद पर आसीन किये गये हैं। कार्यकारिणी की घोषणा होना अभी बाकी है। उन्होंने इसी संदर्भ में शहर के आधा सैकड़ा ब्राह्मणों को बुलाकर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदर्शों पर चलने की बात कही। इस दौरान सर्व सम्मति से लोकसभा प्रत्याशी सचिन यादव के समर्थन में जुटने के लिए बैठक में पहुंचे ब्राह्मणों ने हुंकार भरी।

[bannergarden id=”11″]
संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने ब्राह्मणों के लिए जनेश्वर मिश्रा योजना प्रदेश में लागू कर ब्राह्मण समाज को लाभ पहुंचाया है और इसके साथ ही साथ जनेश्वर मिश्रा पार्क का भी निर्माण सपा सरकार में ही कराया गया। जिससे ब्राह्मणों के प्रति समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की मंशा स्पष्ट दिखायी देती है।

इस दौरान नरेन्द्र अवस्थी, कमलेश अवस्थी, श्यामसुन्दर अग्निहोत्री, आलोक अग्निहोत्री एडवोकेट, बृजकिशोर द्विवेदी, के पी मिश्रा, अरुण मिश्रा, रजत शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, दीपक त्रिवेदी, राजू मिश्रा आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]