रश्‍मि ने बिगाड़ा प्रेम कमल का गणित, अंजू, मंजू, संदीप व अरुण ने बाजी मारी

0
132

FARRUKHABAD : जिला योजना समिति के नगर पालिका व नगर पंचायतों से कराये गये चार सदस्यों के चुनाव के लिए रविवार को राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में चुनाव सम्पन्न कराया गया। सदस्यों के चुनाव में सदर नगर पालिका क्षेत्र से अंजू पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी थी। वहीं कायमगंज से मंजू उर्फ रश्मी के अनारक्षित सीट महिला पर विजयी हो जाने से अनारक्षित पुरुष पर चुनाव लड़े प्रेम कमल चुनाव नहीं जीत सके। एक नगर पालिका/नगर पंचायत से एक ही सदस्य चुने जाने की बाध्यता के चलते मंजू ने प्रेम कमल का गणित बिगाड़ दिया और अंजू, मंजू, संदीप व अरुण ने बाजी मारकर विजय दर्ज करायी।
anju manju sandeep arun[bannergarden id=”8″]
जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए पिछले एक माह से जद्दोजहद जारी है। प्रशासन द्वारा सदस्यों के चुनाव के लिए फतेहगढ़ जीआईसी में मतगणना करायी। बीते दिनों ही कायमगंज नगर पालिका से सीमा के द्वारा अपना पर्चा वापस ले लिये जाने से फर्रुखाबाद नगर पालिका की सदस्य अंजू निर्विरोध निर्वाचित की गयी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″]

तीन सीटों के लिए कराये गये मतदान में अन्य पिछड़ा वर्ग मोहम्मदाबाद से संदीप ने 58 वोट पाकर जितेन्द्र कुमार को 9 वोटों से पराजित कर दिया। जितेन्द्र कुमार को मात्र 39 वोट से ही संतुष्टि करनी पड़ी। अनारक्षित महिला सीट से मन्जू उर्फ रश्मी ने 63 मत पाकर अपनी प्रतिद्धिन्दी विमला देवी को 29 वोटों से हराया। विमलादेवी को 34 मत मिले। अनारक्षित पुरुष सीट से लड़े प्रेम कमल को 42 वोट मिले, लेकिन कायमगंज नगर पालिका से पहले ही मन्जू उर्फ रश्मी के चुन लिये जाने से उन्हें सदस्य नहीं चुना जा सका। जिसके बाद मोहम्मदाबाद के अरुण कुमार गुप्ता जोकि 22 मत पाकर दूसरे नम्बर पर आये थे उन्हें विजयी घोषित किया गया। अरुण कुमार ने अपने प्रतिद्धिन्दी महेन्द्र सिंह को 1 वोट से पराजित किया। महेन्द्र सिंह को कुल 21 मत प्राप्त हुए। अनारक्षित महिला सीट से चुनाव लड़ीं रमला राठौर को मात्र 9 वोट से ही सांत्वना करनी पड़ी।

[adrotate banner="2"]