लम्बी दूरी की ट्रेनों का फतेहगढ़ स्टेशन पर ठहराव को लेकर निकाला पैदल मार्च

0
151

FARRUKHABAD : उत्सर्ग एक्सप्रेस सहित सभी लम्बी दूरी की ट्रेनों का फतेहगढ़ स्टेशन पर ठहराव करने और फतेहगढ़ स्टेशन की अन्य समस्याओं को लेकर जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल ने पैदल मार्च निकाल कर जनसंपर्क किया. कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने १ दिसंबर को जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल कंछल गुट की ओर से विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गयी.।

[adrotate banner="3"]

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनहित को देखते हुए उत्सर्ग एक्सप्रेस सहित सभी लम्बी दूरी की ट्रेनों का फतेहगढ़ स्टेशन पर ठहराव करने और फतेहगढ़ स्टेशन की गंभीर समस्याओं के सम्बंध में आंदोलन किया जायेगा।

जिला उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने कहा कि जनहित को देखते हुए उत्सर्ग एक्सप्रेस सहित सभी लम्बे रूटों की ट्रेनों का ठहराव फतेहगढ़ स्टेशन पर पर किया जाये। गंभीर समस्याओं को लेकर 1 दिसम्बर को समाजसेवी संगठनों से समर्थन लेकर युवा उद्योग व्यापार मण्डल फतेहगढ़ स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करेगा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

व्यापारियों से अपील की कि 1 दिसम्बर को फतेहगढ़ स्टेशन पर धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए युवा व्यापारियो ने गंभीर रेल समस्याओं के लिए जनहित के बारे में बताकर बाजारों में घूमकर प्रचार किया।

इस दौरान मोहित गुप्ता के अलावा राजू ठाकुर, विशाल शुक्ला, शिवम अरोरा, सोनू अरोरा, शोभित गंगवार, अन्शुल मिश्रा, रमन कटियार, अनु कुदेशिया, वैभव कटियार, अंकित मिश्रा, राजू, अभय दुबे, सुधीर सिंह, आशीष यादव, अमित कुमार, विशाल आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]