लड़की भगाने के मामले में चार वर्षों से चल रही थी रंजिश

0
92

कायमगंज (फर्रुखबाद): ग्राम गूजरपुर में गुरुवार को हुआ गोली काण्ड पुरानी रंजिश के चलते हुआ। रंजिश के पीछे शाक्‍य परिवार की लड़की को भगा कर शादी करलेने की बात सामने आयी है। इसके अतिरिक्‍त दो सप्‍ताह पूर्व हमलावरों के खेत में भैंस घुस जाने के कारण भी विवाद हो चुका है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार लगभग चार वर्ष पूर्व लडकी भगाने के मामले को लेकर दोनों पक्षों में संघर्ष की स्थित चली आ रही थी। एक शाक्‍य परिवार की लड़की सगुना को हमलावर पक्ष के मिल्‍लन ने भगा कर शादी कर ली थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच कटुता चली आ रही थी। इस दौरान गांव के ही यादव ब्रादरी लोगों ने पंचायत करायी थी। पंचायत का धता बताकर लड़की से शादी कर लेने के मामले में यादवों से भी हमलावरों का विवाद हुआ था। विवाद में हमलावरों ने हमलावर परिवार के कुछ लोगों को पकड़ कर जम कर पिटाई कर दी थी। इस विवाद में शाक्‍यों की भूमिका से भी हमलावर तिलमिलाये हुए थे। यादवों का कुछ न करपाने के कारण खीज मिटाने के लिये हमलावर शाक्‍यों को विगत दो दिनों से लगातार परेशान कर रहे थे। विगत रात्रि भी हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी की थी।

वहीं लगभग 15 दिन पूर्व मृतक मुन्नीदेवी पक्ष के नगला नाजिर निवासी प्रतापसिंह पुत्र गंगासिंह की भैंस हमलावर अखिलेश आदि के खेतों में घुस गयी थी। जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर झगडा फसाद और मारपीट हुयी थी। जिसके सम्बन्ध में कम्पिल थाने में तहरीर दी गयी थी।

[adrotate banner="2"]