लगता है…अब मंच से कूदेंगे राहुलः अखिलेश यादव

0
101

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पार्टियों की लड़ाई से ज्यादा दो युवराजों की टक्कर के लिए जाना जाने लगा है। राहुल ने लखनऊ की रैली में एक लिस्ट फाडी़। बताया गया कि इस लिस्ट में वो वायदे लिखे थे जिन्हें समाजवादी पार्टी अपने घोषणापत्र में जगह दी है। कांग्रेस के युवराज के इस कारनामे के बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव नाराज हो गए हैं। अखिलेश ने कहा है कि राहुल कुंठित हो गए हैं।

[adrotate banner="3"]

मंच पर राहुल के इस काम को सियासी ड्रामा करार देते हुए अखिलेश ने कहा है कि ये राहुल की कुंठा है। राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पहले वो गुस्सा करते हुए बांह चढ़ाते हैं और अब पन्ना फाड़ रहे हैं। आगे तो लगता है कि वो अब मंच से ही कूद पड़ेंगे। वहीं, बीजेपी ने भी राहुल की इस हरकत को बचकाना करार दिया है।

बीजेपी ने कहा, राहुल ने साबित कर दिया कि उनमें अब तक कोई परिपक्वता नहीं है। लोकतंत्र में किसी पार्टी के बारे में किसी के मेनिफेस्टो को फाड़ना एक अपमान है। एक बात जरूर है के इतना अपमान सहने के बाद भी मुलायम सिंह की कौन सी ऐसी मजबूरी है कि वो कांग्रेस को समर्थन देने को तैयार हैं ये समझने की बात है।

[adrotate banner="2"]