खादी पर भारी फौजी की वर्दी: ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह

0
130

फर्रुखाबाद: भोजपुर विधानसभा से राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह ने आज लगभग दर्जन भर ग्रामो में जनसंपर्क कर वोट मांगे| ठाकुर ने दावा किया कि भ्रष्ट हो चुकी खादी को फौजी की यह वर्दी ही मात दे सकती है|

[adrotate banner="3"]

पूर्व सूबेदार ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह ने आज तकरीबन एक दर्जन भर से अधिक ग्रामो में सघन जनसंपर्क कर घड़ी के पक्ष में वोट मांगे| फौजी सर्वेन्द्र सिंह रिटायर्ट होने के बाद जब क्षेत्र के लोगों ने वर्दी पहनकर अनोखे अंदाज़ में देखा तो भौचक्के रह गये| फौजी ने जनसंपर्क के दौरान लोगों से कहा कि जिस तरह सरहद पर फौजी दुश्मनों को मार गिरते है उसी तरह से मै अब समाज में फैले भ्रष्टाचार को जड से मिटा दूँगा| उन्होंने लोगों से अपील की आप लोग हमें वोट दे हम आपको विकास देंगे|

ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह ने आज राजपुर, गदंपुर तुर्रा, हैदरपुर, ज्योता, शेखपूर, भटपूरी, मोहम्मदाबाद, बिहार आदि गाँव का दौरा किया| इस दौरान सर्वेन्द्र सिंह के साथ सभी भोजपुर के पूर्व सैनिक भाई उनके साथ समर्थन किया व उनका जोरदार स्वागत किया| भगवान दास घयार, निलेश चौहान, कुलदीप सिंह, ओम सिंह जाटव आदि लोग भारी संख्या में समर्थन के लिए मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]