लखनऊ में घुसा आतंकी सैफुल्ला ढेर, बड़ी साजिश नाकाम

0
127

लखनऊ: आतंकी संगठन आईएस के भारत में पहले हमले के तुरंत बाद यूपी एटीएस ने लखनऊ के ठाकुरगंज में कमांडो कार्रवाई करके एक आतंकी को ढेर कर दिया।

[adrotate banner="3"]

बीती मंगलवार की शाम को करीब चार बजे ठाकुरगंज की हाजी कॉलोनी में एटीएस का ऑपरेशन शुरू हुआ, पता चला कि आतंकी सैफुल्ला यहां छिपा है। इसके बाद आतंकी को सरेंडर करने को कहा गया, मिर्ची बम और आंसू बम भी फेंके गए लेकिन आतंकी को जिंदा गिरफ्तार करने की कोशिशें नाकाम साबित हुईं। इसके बाद आधी रात के बाद एटीएस की टीम दीवार तोड़ कर अंदर घुसी और उसने आतंकी को मार गिराया। एटीएस को हाजी कॉलोनी में आतंकी के छिपे होने की खबर कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र से पकड़े गए फैजल नाम के आतंकवादी ने दी थी। आतंकी के पास से आईएस का झंडा और बड़ी मात्रा में हथियार और बम बनाने का सामान बरामद हुए हैं।

[adrotate banner="2"]