लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी

0
147

फर्रुखाबाद: दुर्गा नारायण महाविधालय के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने संस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुती दी| उन्होंने जंहा भ्रूण हत्या के साथ ही बालिकाओं की बेहतर शिक्षा देने का संदेश दिया वही भविष्य को निखारने के गुर भी बताये गये|
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी मृगेंद्र सिंह व सचिव प्रबंध समिति अजय सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद समूह नृत्यों में भारतीय संस्कृति के विविध रंग बिखेरे| छात्रा अंजली ने बेटियां तो हैं लमहा खुशी का गीत से बालिका सशक्तीकरण पर बल दिया| वही सलमान ने मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू गीत से देश भक्ति की झलक पेश की| वही एकल डांस में एकल गायन में बीए की छात्रा ज्योत्सना ने पापा आज बहुत याद आये गीत गाकर सबका मन मोह लिया|
एसपी ने सलमान, एबनेजर,मुनीश प्रताप,शिवानी,निशा आदि को सम्मानित किया| निबंध में जयंत प्रथम रहे। मेधावियों में अमन, वाहिद अली, विदुषी, अनूप, प्रिया व दीपक ने पुरस्कार पाया। भाषण में अवंतिका दीक्षित को प्रथम पुरस्कार मिला। एसपी ने अपने सम्बोधन में कहा कि लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है।प्राचार्य डा.आरके गुप्ता, पूर्व प्राचार्य डा. केएम सचदेवा, डा.राजकुमार सिंह, डा. आशुतोष त्रिपाठी, डा. साधना शुक्ला व डा. मोहम्मद हनीफ आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]