बुझते हुये दीपक है सूबे के अपराधी: बीजेपी

0
142

फर्रुखाबाद: जिले में एक बैठक में पंहुचे प्रदेश मंत्री ने कहा की सूबे में कानून व्यवस्था पर कमांड चल रही है| अपराधी बुझते हुये दीपक है जो फक्फका रहे है| उन्होंने बजट की गुणवत्ता को कार्यकर्ताओ को अवगत कराया|
शहर के कादरी गेट स्थित गंगवार वाटिका में आयोजित बैठक में पंहुचे प्रदेश मंत्री ने योगी सरकार के वजट पर चर्चा की और उन्हें पूरे वजट का सार विस्तार से समझाया| इसके बाद उन्होंने जेएनआई से खास बातचीत में कहा की कानून व्यवस्था को ठीक करने के काम चल रहा है| अपराधियों को संरक्षण नही दिया जा रहा उनका एनकाउंटर हो रहा है| प्रदेश का अपराधी अपनी जान बचाये घूम रहे है| प्रदेश का अपराधी बुझता हुआ दीपक है जो बुझने से पहले फक्फका रहे है|
उन्होंने बताया की अभी सरकार बने केबल 11 महीने हुये है| जल्द व्यवस्था दुरुस्त होगी| विधायक सुशील शाक्य ने कहा की संगठित अपराधों में कमी आयी है| जिले में लूट की संख्या बढ़ी वो पड़ोसी जनपदों से आ रहे है| जिनको पुलिस पकड़ भी रही है| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व चेयरमैंन विजय यादव, डॉ०प्रभात अवस्थी,जिला महामंत्री विमल कटियार,रुपेश गुप्ता आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]