रोडवेज परिचालक के साथ लूट

0
118

FARRUKHABAD : फर्रुखाबाद डिपो की बस में बैठे एक युवक ने अचानक बस रुकवाकर खिड़की के पास बैठे बस के परिचालक का झोला छीन लिया और फरार हो गया। घटना के सम्बंध में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।condector

[adrotate banner="3"]

पड़ोसी जनपद एटा के बागवाला निवासी अखिलेश पुत्र नाथूराम फर्रुखाबाद की बस संख्या यूपी 76 के/2063 में परिचालक का काम करता है। मंगलवार देर शाम अखिलेश चालक उमेश के साथ बस दिल्ली ले जाने के लिए निकला था। पीड़ित परिचालक अखिलेश ने बताया कि जैसे ही वह देवरामपुर क्रासिंग के निकट पहुंचा तो उसकी सीट के बगल में खड़े एक युवक ने कहा कि गाड़ी रोको, उसे उतरना है। चालक उमेश ने गाड़ी रोक दी। उसी दौरान परिचालक अखिलेश के पास रखा बस का टिकट काटने का झोला युवक ने छीन लिया और गाड़ी से कूदकर भाग गया। परिचालक ने उसका पीछा भी किया लेकिन कोई अता पता नहीं चला।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

परिचालक के अनुसार युवक काले रंग का एक बैग लिये था जिस पर लैपटाप लिखा हुआ था। बैग में टिकट व मांगपत्र थे। जिनकी कीमत 26 हजार रुपये बतायी गयी है व कुछ नगदी भी थी। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली के एस एस आई हरिश्चन्द्र ने बताया कि जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जायेगी।

[adrotate banner="2"]