भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का होगा एक दर्जन स्थानों पर स्वागत

0
116

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का जनपद में दौरा होने से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर तो चल ही रही है, साथ-साथ अध्यक्ष का स्वागत भी पूरी जोरदारी से किया जायेगा। ASHUTOSH RAY

[adrotate banner="3"]

कार्यकर्ताओं की एक गोष्ठी में भाग लेने के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष कमालगंज के जिला महामंत्री सोले ठाकुर से भी मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि संगठन ने इस बात की पुष्टि अभी नहीं की है। जानकारी के अनुसार युवा मोर्चा जनपद के बार्डर रजीपुर से ही प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय का स्वागत करने की तैयारी में है। रजीपुर के साथ ही कमालगंज, याकूतगंज, छोटी जेल, कोतवाली फतेहगढ़ के सामने, फतेहगढ़ चौराहा, भोलेपुर क्रासिंग, नेकपुर, लालगेट सहित और कई स्थानों पर स्वागत होगा। स्वागत के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष नवभारत सभाभवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बैठक में भीड़ जुटाने की तैयारी में लगे हुए हैं। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]