रोडबेज बस में जा रहे सराफा व्यापारी को लूटा

0
132

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) दुकानबंद कर रोडबेज से घर जा रहे सराफा व्यापारी को बदमाशों नें  लूट लिया| घटना के बाद पुलिस नें जाँच पड़ताल शुरू कर दी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सेनापति कूंचा निवासी राजीव वर्मा पुत्र सुरेंश की थाना राजेपुर क्षेत्र के जैनापुर में बाला जी के नाम से सराफा की दुकान है| राजीव नें बताया कि शनिवार शाम को लगभग पांच बजे वह दुकान बंद करके अल्लागंज की तरफ से आ रही शाहजंहापुर डिपो की बस में फर्रुखाबाद जाने के लिए बैठ गया| जिसके बस अभी कुछ ही दूर चली थी कि  ग्राम उजरामऊ के सामने बस में बैठे दो बदमाश उठे और उन्होंने सराफा व्यापारी राजीव से कहा कि तुमने मेरा एक लाख का नुकसान किया है| यह कहकर बस से नीचे उतार दिया| पहले से दो बाइकों पर खड़े बदमाशों ने बाइकें बस के आगे लगा दी| जिससे बस रुक गयी| बदमाश झोला लेकर अल्लागंज की तरफ फरार हो गये| राजीव के अनुसार झोले में लगभग एक लाख की नकदी के साथ ही जेबरात भी थे| कुल मिलाकर लगभग तीन लाख की लूट बतायी जा रही है|
घटना के बाद एसपी डॉ० अनिल मिश्रा व राजवीर सिंह गौड़ ने थानेे जाकर पीड़ित से जानकारी की| घटना के
सम्बन्ध में सराफा व्यापारी नें तहरीर दी| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

[adrotate banner="3"]

एसपी ने बताया की घटना के खुलासे का प्रयास किये जा रहे है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

[adrotate banner="2"]