रोजा इफ्तार में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

0
170

फर्रुखाबाद: रविवार को सपा नेता सरदार तोषित प्रीत के द्वारा उनके लाल दरवाजे स्थित आवास पर आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने स्वादिष्ट, लजीज व्यंजनों को ग्रहण कर इफ्तार किया और आपसी भाई-चारे का संदेश दिया।
इफ्तार कार्यक्रम के दौरान गंगा जमुनी तहजीब की झलक यहां देखने को मिली। सभी धर्मों ने सत्य के मार्ग पर चलने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया है। इसलिए सभी को एक दूसरे से मिलकर त्योहार मनाना चाहिए और आपस में खुशियां बांटनी चाहिए। इस तरह के आयोजनों से प्रेम व सौहार्द का वातावारण कायम होता है। इफ्तार में कहा गया कि रमाजन का माह मुसलमानों के लिए खास माह होता है। यह हम सभी को हमदर्दी का सबक देता है। सभी मुसलमानों को रोजा जरूर रखना चाहिए। रोजेदारों को इफ्तार कराना नेक कार्य है। सदियों से चली आ रही गंगा जमुनी तहजीब की रवायत यहां आज भी कायम है।
इस दौरान सपा नेता महेन्द्र सिंह कटियार,पप्पन मिंयाँ,ज्ञानी गुरुबचन सिंह, कृपाल सिंह, दिलदार हुसैन, दिलशाद आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]