रोजा अफ्तार में छात्र-छात्राओं नें की अमन की दुआ

0
113

फर्रुखाबाद: रमज़ान के 23 वें रोजे को मदरसे के छात्र-छात्राओं का रोजा अफ्तार किया गया। जिसमे मदरसा कमेटी के तमाम लोग मौजद रहे।
नवाब तफ़ज़्ज़ुल हुसैन मेमरियल मदरसा पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं  ने मकबरा वारहेदरी पर चल रहे मदरसा नवाब तफ़ज़्ज़ुल हुसैन में मदरसे के ज़िम्मेदार मोहम्मद अनवर पठान की जानिब से नवाब काजिम हुसैन खाँ बंगश की सरपरस्ती में रोजा अफ्तार किया गया। छात्र व छत्राओं के साथ मदरसे से जुड़े लोगों ने रोजा अफ्तार में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सभी ने मुल्क में अमनो अमान कायम रहने की दुआ की। इस मौके पर अमन खाँ बंगश,जावेद खाँ,नवाब जावेद हुसैन ख़ाँ बंगश,शिक्षक अब्दुल अज़ीम,अरमान,शहनवाज़,खुशी,जोहा,वरिशा,सगीर,आमिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]