भाजयुमो अध्यक्ष की बाइक चोरी, पुलिस ने दर्ज नही की रिपोर्ट

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष की बाइक चोरी होने के बाद जब वह अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गये तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया| जिससे भाजयुमो कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्यक्त हो गया है| सीसीटीवी ने चोर कैद भी हो गया|
कोतवाली फतेहगढ़ के भोलेपुर हाता निवासी रोहित कटियार पुत्र अरुण कटियार भाजयुमो के फतेहगढ़ मंडल के अध्यक्ष है| रोहित नें बताया कि उनकी पल्सर बाइक घर के बाहर से गायब हो
गयी| जब वह रिपोर्ट लिखाने कोतवाली गया तो पुलिस ने टरका दिया| जिसके बाद भाजपा नगर अध्यक्ष रामवीर चौहान , भाजयुमों बढ़पुर मंडल अध्यक्ष शिवम दुबे आदि तकरीबन एक दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पंहुचे और सीओ सिटी रामलखन सरोज को तहरीर दी| जिसके बाद सीओ ने कार्यवाही का भरोसा दिया|उपाध्यक्ष रानू दीक्षित, गौरव कटियार व अरविंद भदौरियाआदि भी रहे|